दुर्ग

गुरुदेव सोहनलाल बापजी की पुण्यतिथि पर रामदेव दरबार में श्रद्धालुओं का तांता
13-Jan-2025 3:10 PM
गुरुदेव सोहनलाल बापजी की पुण्यतिथि पर रामदेव दरबार में श्रद्धालुओं का तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 जनवरी। पुलगांव नाका नवकार परिसर स्थित श्री रामदेव बाबा दरबार में रविवार को चालीसगांव महाराष्ट्र के अवतारी संत गुरुदेव सोहनलाल बापजी की 24वीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्री रामदेव बाबा दरबार में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक गौरव बजाज द्वारा गुरुदेव सोहनलाल बापजी के जीवन पर आधारित संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन में नाच-गाकर श्रद्धालुओं ने बापजी के प्रति अपनी श्रद्धा-भक्ति प्रकट की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि भी दर्शन के लिए श्री रामदेव बाबा दरबार पहुंचे।

पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, जन समर्पण सेवा संस्था प्रमुख बंटी शर्मा, कांग्रेस नेता राहुल शर्मा, भाजपा नेता संजय बोहरा, सुनीता बोहरा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने गुरुदेव सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। दोपहर बाद महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। महाप्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस दौरान श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर के प्रमुख रमेश कुमार जैन, पायल जैन, मनीष जैन, प्रवीण पींचा, प्रवीण पारख, गौरव बजाज, गौरव पींचा, राकेश धाड़ीवाल, महावीर बाफना, मोंटी सोनी, प्रशांत शर्मा, आशीष सोनी, गूंजा पींचा के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। गुरुदेव सोहनलाल बापजी के पुण्यतिथि पर दुर्ग-भिलाई के अलावा अन्य जिलों से श्रद्धालू बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिससे दरबार में दिनभर मेला का माहौल रहा।


अन्य पोस्ट