दुर्ग
डॉ. सरोज बेन जोशी का नि:शुल्क दंत शिविर 15 को
13-Jan-2025 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जनवरी। श्री गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज की जनकल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला जलंधर बंद पद्धति की प्रसिध्द दंत विशेषज्ञ डा. सरोज बेन जोशी का नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर आगामी 15 जनवरी को श्री गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज भवन लुचकी पारा में प्रात: 9.30 से संध्या 4.30 तक होगा । जलंधर बन्ध योग पध्दति से बिना इन्जेकशन, बिना दर्द , सड़े -गले दांत आसानी से निकाले जायेंगे। घटक की कार्य प्रबंधन समिति सहित जन कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भाई राठौड़ एवं युवा मंडल महिला मंडल के लोग सभी सार्वजनिक स्थानों में बेनर पोस्टर द्वारा प्रचार प्रसार में लगे हैं। इच्छुक परिजनों से समाज भवन में अग्रिम पंजीयन कराने हेतु आग्रह किया जा रहा है। केवल प्रथम डेढ़ सौ मरीजों का ही इलाज किया जावेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे