दुर्ग
वात्सल्य रस, वीर रस एवं अन्य रस की कविताओं ने बटोरी तालियां
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जनवरी। वरिष्ठ साहित्यकार एवं अविभाजित मध्यप्रदेश में कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुरेश चंद्र सिंह के जन्मदिन पर उनके स्मृति में सुराना कॉलेज के सभागार में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया है। काव्यगोष्ठी में कवि डॉ. निर्वाण तिवारी, रवि श्रीवास्तव, गुलबीर सिंह भाटिया, डॉ. संजय दानी, ताराचंद शर्मा, विद्या गुप्ता, किरण सोमवंशी, संजीव तिवारी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। काव्यगोष्ठी में वात्सल्य रस, वीर रस एवं अन्य रस की कविताओं ने श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, समाजसेवी अमरचंद सुराना के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी काव्यगोष्ठी का हिस्सा बने। जनप्रतिनिधियों ने स्व. सुरेश चंद सिंह के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें बहुप्रतिभा के व्यक्तित्व का धनी बताया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कवियों द्वारा स्व. श्री सिंह के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। यह काव्यगोष्ठी वरिष्ठ साहित्यकार एवं अविभाजित मध्यप्रदेश में कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुरेश चंद्र सिंह के पुत्र अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह और संजय सिंह द्वारा आयोजित की गई। संचालन युवा साहित्यकार शिवाकांत तिवारी ने किया।
इस अवसर पर संजय सिंह, साकेत सिंह, इंदिरा सिंह, ममता सिंह, प्रिया सिंह, प्रवीण तिवारी, पूजा मल्होत्रा, पूर्व पार्षद भोला महोबिया,अलताफ अहमद, श्रीकांत समर्थ, प्रकाश जोशी, धनेन्द्र सिंह चंदेल, अखिलेश अग्रवाल, अनीश अहमद, जितेन्द्र तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रविशंकर सिंह,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव पांडेय, गिरिजाशंकर सिंह, ललित आडिल, गोपाल साहू, गौरव उमरे के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।