दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जनवरी। भिलाई-3 थाना अंतर्गत खूबचंद बघेल महाविद्यालय प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमले की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर जिले में लेकर आ रही है।
19 जुलाई 2024 को ग्रीन वेली निवासी सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के रीवा से 19 अगस्त 2024 को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों के मेमोरेडम बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार को भी आरोपी बनाया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर ईनाम घोषित किया गया। उसकी पत्नी अपने पति से मिलने आंध्रप्रदेश में पहुंची। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने पीछा करके प्रोबीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे शरण देने वाले अन्य दो साथी को भी पकडक़र ला रही है।