दुर्ग

लापता बालक को खोज निकाला
13-Jan-2025 2:34 PM
लापता बालक को खोज निकाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 जनवरी। घर से लापता हुए बालक को पुलिस ने साइबर प्रहरी की मदद से खोज निकाला है। आमजनो को सायबर फ्रॉर्ड को लेकर पुलिस लगातार जागरुक कर रही है। साइबर प्रहरी वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। थाना वैशाली नगर से एक मंदबुद्धी बालक देव कुमार जो अपना घर का रास्ता भटक कर क्षेत्र में घुम रहा था। जिसे राहगीरों ने वैशाली नगर पुलिस थाना पहुंचाया। बालक मंदबुद्धी होने की वजह से अपने परिजनों और घर के बारे में कुछ बालक देवकुमार के घर परिजनो की जानकारी के लिए बालक की फोटो साइबर प्रहरी ग्रुप में पोष्ट कर परिजनों की जानकारी जुटाई गई। साइबर प्रहरी वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बालक के परिवार को लोग ग्राम अकालोडीह कुंजु दुकान के पास के रहने वाले है। जिस पर थाना भिलाई नगर से सम्पर्क कर परिजनों को बालक के बारे में सूचना दी गई।

परिजन वैशाली नगर थाने आने पर मंदबुद्धी बालक देवकुमार को उनके परिजनों के हवाले किया गया।


अन्य पोस्ट