दुर्ग
कुम्हारी, 12 जनवरी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर द्वारा वार्ड क्रमांक 4, 6 एवं 7 में निरीक्षण के दौरान वार्डों में सफाई एवं निर्माण कार्य का जायजा लिया गया, वहीं वार्ड वासियों से मिलकर स्वच्छता में सहभागिता देकर अपने घरों के आस पास साफ-सफाई रखने, झिल्ली पन्नी का उपयोग न करने एवं कचरा डोर टू डोर वाहन में डालने के लिए अपील की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर द्वारा नगर में साफ-सफाई का जायजा लेने के पश्चात स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किया, वहीं नगर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन निर्धारित समय में नगर की सफाई हेतु सुनिश्चित करे साथ ही नियमित रूप से कचरा उठावे। झिल्ली पन्नी का उपयोग करने वालों, मलबा सडक में फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हाजरी रजिस्टर की जॉच कर कर्मचारियों की उपस्थिति देख भौतिक सत्यापन करने स्वच्छता निरीक्षक विशाल साहू को निर्देशित भी किये।
सीएमओ नेतराम चंद्राकर द्वारा निर्माण कार्य निरीक्षण के तहत डब्लू टी पी में चल रहे कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने प्रतिदिन निर्माण कार्य की मानिटरिंग कर समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये।