दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 12 जनवरी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में प्रधानमंत्री आवास योजना ‘सबके लिए आवास ’ (शहरी) गरीबों के स्वयं के पक्के मकान का सपना को साकार करती है।
यह योजना पूरे देश के गरीबों के पक्के मकान के सपने को पूरा करने के साथ साथ नगर पालिका परिषद कुम्हारी में ‘लाभार्थी आधारित निर्माण ’ (बीएलसी) घटक अंतर्गत कुल 2658 आवास स्वीकृत किए हैं। जिसमें शत प्रतिशत आवास का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है, जिसमें 2509 (94.39 प्रतिशत) आवास पूर्ण कर लिया गया है अथवा 149 आवास निर्माणाधीन है, जिन्हें जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा, साथ ही शासन द्वारा निकाय को अब तक योजना अंतर्गत राशि 5754.40 लाख रुपए जारी किया गया है।
जारी राशि से तत्काल हितग्राहियो को भुगतान किया जा रहा है । विभागीय समीक्षा बैठकों में शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ‘मोर जमीन मोर मकान ’ बी एल सी घटक रुफ स्तर के समस्त आवासों को 30 नवंबर 2024 तक अनिवार्यत: पूर्ण किए जाने हेतु निर्देश प्रसारित किया गया था जिसमें नगर पालिका परिषद कुम्हारी को 75 रुफ स्तर के आवासों को पूर्ण करने का लक्ष्य मिला था, जिसको नगर पालिका परिषद् कुम्हारी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर, प्रशासक महेश सिंह राजपूत, उप अभियंता साधना अहिरवार, छाया साहू, अतुल कुमार सिंह, सी एल टी सी एक्सपर्ट चंद्रकांत पोद्दार एवम आर्किटेक्ट, पी एम श्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो से लगातार संपर्क कर उनके समस्याओं का निराकरण करते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु लगातार प्रेरित किया गया, जिसके फलस्वरुप दिए गए लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण कर लिया गया । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का रैपिड असेसमेंट सर्वे का कार्य भी प्रगतिरत है एवम आर ए एस वेब पोर्टल में हितग्राहियों का ऑनलाइन फॉर्म पालिका परिषद द्वारा भरवाया जा रहा है।