दुर्ग

काला झंडा दिखाने के पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
11-Jan-2025 2:38 PM
काला झंडा दिखाने के पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री को काला झंडा दिखाने के पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं धान खरीदी के दौरान किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपए एकमुश्त भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में काला झंडा दिखाने का ऐलान किया था। इस संबंध उनके द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था, जिसके चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन पहले से चौकन्ना था। गिरफ्तार किए गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद शाम को शाम 5 बजे रिहा किया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड चौक नागपुरा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को काला झंडा दिखाने नगपुरा में इक_ा होने लगे थे जो धान खरीदी पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे, तभी मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने सुबह 10 बजे ही बलपूर्वक उनकी गिरफ्तारी कर सेक्टर 6 कंट्रोल रूम ले गए जहां उन्हें अस्थायी बनाए जेल बनाकर रखा गया था। जयंत की गिरफ्तारी की सूचना पाकर अनेक कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 6 पहुंचकर गिरफ्तारी दी। वहीं भिलाई के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अर्जुन शर्मा एवं पलाश लिमये को घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धर्मेश देशमुख, लोकेंद्र (रामा) वर्मा, विकास साहू, अनिल देशमुख, पंकज सिंह, यशवंत देशमुख, अनिल देशमुख, कारण घुगवारे, अंकित सेन, मिनी केतन, डोमर देशमुक, आकाश सेन, देव अशीष, खिलेश्वर यादव, उमेश साहू, कमलनारायण, अशीष वर्मा, गोपी वर्मा, कयूम खान, थामस देव, अजय वर्मा, आकाश सेन, राकेश निषाद, आशीष वर्मा, सूरज पारधी, दीपांकर साहू, सूरज साहू, हर्ष साहू, राहुल साहू, इशू साहू, मिनीकांत यादव सहित लगभग 50 लोग शामिल है।
 


अन्य पोस्ट