दुर्ग

गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए राम रोटी की शुरुआत
11-Jan-2025 2:31 PM
गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए राम रोटी की शुरुआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 जनवरी। जलाराम बापा मंडल द्वारा शहर में एक नई पहल राम रोटी की शुरुआत की जा रही है। इस संस्था का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद लोगों की तथा गौ माता की सेवा करना है। जलाराम बापा का नाम सुनते ही सबसे पहले मानव सेवा की भावना ही मन में जागृत होती है। जलाराम बापा ने अपने पूरे जीवन को मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनकी प्रेरणा से ही आज भी लाखों लोग सेवा मार्ग पर चल रहे हैं और लोगों की दिन-रात सेवा कर रहे हैं। जलाराम बापा के नाम पर नई पहल राम रोटी जल्द ही शहर में प्रारंभ की जा रही है। यह सेवा जलाराम मंदिर में आयोजित की जाएगी। गौ सेवा का कार्य मंदिर के आसपास के क्षेत्र में किया जाएगा। यह पवित्र सेवा गुरुवार को प्रारंभ होगी। संस्था के प्रमुख लोगों ने सभी भक्तों से निवेदन किया है कि इस मानव सेवा के कार्य में सहयोग करें। जैसे किसी का जन्मदिन हो, विवाह की वर्षगांठ हो या कोई शुभ अवसर हो वह इस अवसर पर सेवा व दान भी कर सकता है। किसी प्रिय जन की स्मृति मे भी आयोजन कर गरीबों की सेवा कर सकते हैं। राम रोटी सेवा न केवल भोजन वितरण है बल्कि यह जलाराम बापा की सेवा भावना और उनकी शिक्षाओं को जीवित रखने का एक प्रयास भी है। सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह कार्य समाज में प्रेम सेवा और करुणा का संदेश फैलाते हुए सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। जो लोग सेवा कार्य में स्वयंसेवक के रूप में जुडऩा चाहते हैं वह इस पुण्य कर में स्वेच्छा से भाग ले सकते हैं और संस्था के चिनय कनानी-9545684891, मानव आड़तिया -8839592949,शुभम कटारिया -9131989509 से संपर्क करके सेवा भाव से शामिल हो सकते हैं।

कर सकते हैं सेवा कार्य व योगदान

संस्था के मानव आड़तिया ने बताया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह कार्य किया जाना है। यदि कोई योगदान देना चाहता है तो वह खिचड़ी के लिए 3100 रुपए, गौ माता के चारा के लिए 2100 रुपए,भोजन थाली 100 लोगों के लिए 3100 रुपए का दान कर सकता है। यदि वह चाहे तो दाल, चावल, तेल और अन्य खाद्य सामग्री का भी दान कर सकता है। जो भी सेवाभावी पदाधिकारी से संपर्क कर सकता है। यह सेवा जलाराम बापा की शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनकी असीम करुणा को समर्पित है।

व्यक्ति का छोटा सा योगदान भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

 


अन्य पोस्ट