दुर्ग

नए भाजपा जिलाध्यक्ष कौशिक का स्वागत
10-Jan-2025 3:18 PM
नए भाजपा जिलाध्यक्ष कौशिक का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जनवरी। चंडी शीतला मंडल के तत्वाधान में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का समस्त जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

 इस अवसर पर मां चंडिका मंदिर प्रांगण में गर्भगृह में माता की आरती एवं भगवान पंचमुखी मंदिर पंचमुखी भगवान की पूजा अर्चना कर शहर वासियों की उन्नति एवं समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी।

विशेष रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये,अल्पसंख्यक मोर्चा के साजन जोसेफ,मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार ,आसिफ अली सैय्यद, दिनेश देवांगन, पाषर्दगण नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, लीना देवांगन, शशि साहू, साथ ही उपस्थित विशेष सहयोगी भाई अमित पटेल, गोपू पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम साहू,नवीन साहू, द्वारिका साहू, अजय ब्रह्म भट्ट, आशीष शर्मा, विकास कश्यप, हरि शर्मा, सुरेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल जांगिड़, दिलेश्वरी तूलकर,नीलम पवार, रूपेश्वरी साहू, आदि प्रमुख जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं गण मान्य नागरिकों उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट