दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 जनवरी। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र का पावर हाउस एक प्रमुख मार्केट है, जिसमें सब्जी मार्केट, सर्कुलर मार्केट, लिंक रोड, हार्ड वेयर लाईन आदि जगहों पर हजारों नागरिक आते जाते है। दुकानों में काम करने वाले भी बहुत सारे व्यापारी कर्मचारियो के लिए सुविधा युक्त शौचालय की आवश्यकता थी।
पूर्व में शौचालय निर्मित है और आवश्यकता को देखते हुए, चेम्बर आफ कामर्स के प्रतिनिधियों द्वारा केवल महिलाओं के लिए शौचालय का मांग किया जा रहा था। जिससे सबको प्रसाधन की सुविधा मिल सकें। वहां पर एक पिंक टॉयलेट बनाया जाएगा जिसका इस्तेमाल केवल महिलाएं करेंगी।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त सतीश यादव एवं संबंधित अधिकारियो को लेकर पावर हाउस मार्केट का दौरा किये।
निगम के पुराने शौचालयो का भी निरीक्षण किये, कहां पर नवीन शौचालय बनाया जाये, जो सबके लिए सुविधाजनक होगा। सभी नागरिक उसका लाभ ले सकें। चर्चा के दौरान आया कि रोजगार कार्यालय, सीएसपी थाने के पीछे, सब्जी मंडी के तरफ एवं बीएसपी बाल मंदिर वार्ड क्रं. 36 के पास, व्यापारियों का मांग है कि सर्कुलर मार्केट के समीप एक युरिनल बनाया जाए।
इसके निर्माण के लिए भी निर्देश दिये है। इन सभी जगहों का चयन करके संबंधित कार्रवाई शीघ्र की जायेगी। केवल महिलाओं को इस्तेमाल करने के लिए शौचालय भी बनेगा।
निरीक्षण के दौरान संजय अग्रवाल, शंकर मरकाम, जावेद अली, अजय शुक्ला, बिरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, त्रिलोचन सिंह, शेख शमीम आदि उपस्थित रहे।