दुर्ग

युवती ने की खुदकुशी, जांच शुरू
08-Jan-2025 6:25 PM
युवती  ने की खुदकुशी, जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 8 जनवरी। कल रात 18 साल की युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना सुपेला थाना के स्मृतिनगर चौकी अंतर्गत कोहका क्षेत्र की है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि अवंती बाई चौक पाकीजा पान पैलेस कुरुद रोड कोहका में एक लडक़ी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को भेजा गया। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच पर शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के शव नीचे उतारा।

पूछताछ में पता चला कि लडक़ी का नाम खालिदा खातून है। परिजनों ने बताया कि वो रात करीब 9 बजे कमरे में जाकर चुन्नी के जरिए पंखे के हुक से फांसी लगा ली है। इसके बाद तुरंत शव को सुपेला अस्पताल ले जाया गया। सुपेला अस्पताल में डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित किया फिर शव को मच्र्युरी में रखवा दिया गया।

आज सुबह 11 बजे मच्र्युरी में शव का पीएम किया गया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है। लडक़ी की मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।


अन्य पोस्ट