दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 जनवरी। वार्ड 28 पचरीपारा का सडक़ अब डेकोरेटिव पोल की रौशनी से जगमगाएगा। वार्डवासियों को एक डोमशेड की सौगात भी मिली है। दोनों विकास कार्य का शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड के वरिष्ठजनों के साथ लोकार्पण किया।
यादव छात्रावास वाली गली में 15 डेकोरेटिव बिजली पोल और पार्षद निधि से नवनिर्मित डोमशेड का लोकार्पण किया गया। वार्ड 28 पचरी पारा में दुर्गा मंच के पास डोमशेड मिलने से नागरिकों ने सरकार का आभार जताया। इस दौरान वार्ड में अन्य विकास कार्य के वार्ड की महिलाओं ने विधायक गजेन्द्र यादव के समक्ष अपनी मांग रखी जिसे पूरा करने उन्होंने आश्वासन दिए। विधायक गजेन्द्र यादव उपस्थितजन सम्बोधित करते हुए बताया कि प्राथमिकता के आधार पर सडक़, बिजली, पानी को लेकर निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने शासन से लगातार सौगात मिल रही है।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश सेन, ममता सेन, नीता यादव, रानी भोई, बूथ अध्यक्ष गणेश राम यादव, गिरीश यादव, हेमू ढिमरी, चेतना पटेरिया, महेंद्र यादव, सन्नी यादव, रितिक पटेल समस्त मोहल्लेवासी एवं युवा साथीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुलेश्वर साहू, शिवेंद्र परिहार, कांशीराम कोसरे, गुड्डू यादव, कमल देवांगन, शेखर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, बंटी चौहान, महेंद्र लोढ़ा, और अशोक राठी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।