दुर्ग

गुहा निषादराज जयंती समारोह परिचय सम्मेलन 19 को
07-Jan-2025 3:08 PM
गुहा निषादराज जयंती समारोह  परिचय सम्मेलन 19 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जनवरी।
गुहा निषादराज जयंती समारोह तथा युवक युवती परिचय सम्मेलन भरदा चंगोरी परिक्षेत्रीय स्तर पर दिनांक 19 जनवरी को ग्रामपीसे गांव में आयोजित किया जाएगा। 
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से शोभा कलश यात्रा समाजिक अतिथियों का स्वागत सम्मान समाजिक बच्चों द्वारा खेल सांस्कृतिक मेघावी छात्र छात्राओं दसवीं व बारहवीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सामाजिक बिलासा दाई केवटींन पुरस्कार से सम्मान किया जाएगा। तथा भगवान श्री रामचंद्र भक्त गुहा निषाद राज जी की पूजा-अर्चना से होगी। 

वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल जी दुर्ग लोकसभा सांसद होंगे। इसके अलावा अध्यक्षता छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद नेहरु निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छ: ग शासन दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर कोमल निषाद युवा महामंत्री राष्ट्रीय समन्वय समिति डॉ. घनश्याम निषाद अध्यक्ष निषाद समाज सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। यहां जानकारी जिला निषाद समाज मिडिया प्रभारी बीरेंद्र कुमार निषाद द्वारा दी गई।
 


अन्य पोस्ट