दुर्ग

स्टैंड में वाहनों की पुलिस ने की जांच
07-Jan-2025 3:07 PM
स्टैंड में वाहनों की पुलिस ने की जांच

दुर्ग, 7 जनवरी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में सोमवार को दुर्ग सिटी कोतवाली थाना और पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में लंबे समय से खड़ी लावारिस वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दुर्ग जिला अस्पताल और नए बस स्टैंड के वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।

इसी कड़ी में प्रभारी सिटी कोतवाली के विजय यादव और पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि सशक्त एप के माध्यम से चोरी हुए वाहन और किसी भी घटना में उपयोग हुए वाहनों की जांच की जा रही है। इसलिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। समय-समय पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हॉस्पिटलों में लंबे समय से खड़ी वाहनों की जांच की जाएगी।


अन्य पोस्ट