दुर्ग
जिला ब्लड बैंक में रक्तदान महायज्ञ
07-Jan-2025 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 जनवरी। जगद्गुरु नरेन्द्राचार्य महाराज संस्थान तत्वावधान में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में प्रतिवर्ष की तरह 5 जनवरी को श्री सेवा समिति के सदस्यों द्वारा रक्तदान महादान के दिव्य सिद्धांत को प्रतिपादित करते पुरुष और महिला सदस्य जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किए। इस कार्य में प्रफुल्ल तिवारी, प्रशांत डोंगावकर, नंदू मार्कण्डेय, राजकुमार पवार, शैलजा पवार, आनंद तललोले, कमलेश राम तिवारी, भूषण, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, दिलीप ठाकुर, रोशन सिंह, राजकुमार, पूर्व पार्षद एंटोनी, संजय कानखोजे आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही। शिविर में 102 यूनिट रक्तदान हुआ। जिसमें ए नेगेटिव 2, बी नेगेटिव 1, ओ नेगेटिव 1 उपलब्ध हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे