दुर्ग
डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर को नेशनल आईएमए, प्रेसीडेनशियल एप्रीसिएशन अवार्ड
07-Jan-2025 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जनवरी। राष्ट्रीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, सीएमओ, सेक्टर-9 अस्पताल, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं पूर्व अध्यक्ष आईएमए दुर्ग को नेशनल आईएमए द्वारा प्रेसीडेनशियल एप्रीसिएशन अवार्ड से नवाजा गया है।
यह सम्मान उन्हें हैदराबाद में आयोजित में आईएमए की नेशनल कांफ्रेस में दिया गया है।
डॉ. अजय गोवेर्धन, मेम्बर सेंट्रल काउंसेल इस कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित हुए। दुर्ग आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजू भैसारे, स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. प्रभात पांडे, डॉ. शरद पाटणकर, डॉ. रवीन्द्रनाथ एम. (ई.डी., मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज, भिलाई स्टील प्लांट),डॉ. मनोज दानी (सी.एम. एच.ओ. दुर्ग), डॉ. राजीव पाल आदि ने उन्हे मिले इस सम्मान हेतू शुभकामनाये दी हैं। आईएमए दुर्ग के सभी सदस्यों द्वारा खुशी जाहिर कर, शुभामनाएं प्रेषित की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे