दुर्ग

देवांगन बने भिलाई भाजपा अध्यक्ष
06-Jan-2025 3:18 PM
देवांगन बने भिलाई भाजपा अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 6 जनवरी। भिलाई जिला भाजपाध्यक्ष पद पर पुरूषोत्तम देवांगन का चयन किया गया है। 

ज्ञात हो कि सरल, सहज और मिलनसार पुरूषोत्तम देवांगन वर्तमान में भाजपा संगठन में जिला उपाध्यक्ष के साथ ही जिला समन्वयक सामाजिक, धार्मिक, सामुदायिक एवं सह प्रभारी बूथ सशक्तिकरण अभियान के मंडल प्रवासी (सुपेला मंडल) रहे हैं। पुरूषोत्तम छत्तीसगढ़ देवांगन समाज में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वो भारतीय जनता पार्टी में वर्ष 1990 से प्राथमिक सदस्य तथा लगातार अब तक सक्रिय सदस्य हैं।

7 जुलाई 1973 को राधेलाल देवांगन और श्रीमती भुलिन बाई के निवास देवांगन पारा, संजय नगर वार्ड क्रमांक 10 लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई में जन्में पुरूषोत्तम ने हायर सेकेण्डरी तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद से ही राजनीति से जुड़े। वो भाजपा में 1990 से 1993 तक ईकाई अध्यक्ष, 1993 से 1996 तक वार्ड अध्यक्ष सुपेला मंडल, 1996 से 2000 तक महामंत्री भाजयुमो सुपेला मंडल, 2000 से 2005 तक जिला प्रचार प्रसार मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, 2011 से 2017 तक सुपेला मंडल अध्यक्ष, 2017 से 2021 तक जिला मंत्री तथा 2021 से 2023 तक भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में उपाध्यक्ष रहे।


अन्य पोस्ट