दुर्ग

विभागीय कार्यों में कसावट लाने जोन आयुक्तों का कार्य विभाजन
06-Jan-2025 2:59 PM
विभागीय कार्यों में कसावट लाने जोन आयुक्तों का कार्य विभाजन

भिलाई नगर, 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए अमरनाथ दुबे की पदस्थापना नगर पालिक निगम भिलाई में जोन आयुक्त के पद पर की गई है। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शासन से प्राप्त आदेश के परिपालन में जोन आयुक्तों के कार्यों का विभाजन कर दायित्व सौंपा गया है। जिससे निगम भिलाई क्षेत्र में कराये जा रहे विकास/निर्माण कार्यों के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक रूप से परिपालन किया जा सके। जिससे इसका लाभ सीधे जनता को मिले।

अधिकारी जिनके कार्यों का विभाजन किया गया है जो इस प्रकार से जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर में अजय सिंह राजपूत, जोन क्रमांक-2 वैशालीनगर में येशा लहरे, जोन क्रमांक-3 मदर टेरेसा नगर में सतीश यादव, जोन क्रमांक-4 शिवाजी नगर खुर्सीपार में अमरनाथ दुबे एवं जोन क्रमांक-5 सेक्टर 6 में कुलदीप गुप्ता को जोन आयुक्त के कार्य का दायित्व सौंपा गया है। जो अपने-अपने क्षेत्रों में दिये गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे। 
 


अन्य पोस्ट