दुर्ग

बीएसपी के भीतर सायकल सवार को बाइक की ठोकर, मजदूर घायल
06-Jan-2025 2:58 PM
बीएसपी के भीतर सायकल सवार को बाइक की ठोकर, मजदूर घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जनवरी।
भिलाई स्टील प्लांट के भीतर सुबह-सुबह एक सायकल सवार बाइक की ठोकर से घायल हो गया। यह सडक़ हादसा ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 4 के समीप हुआ। घायल श्रमिक को सेक्टर-9 हॉस्पिटल से बीएम शाह अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया है। भिलाई भट्टी पुलिस ने इस मामले में बाईक क्रमांक सीजी 07 बीके 3039 के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भट्टी पुलिस ने बताया कि बी श्रीकांत (38 वर्ष) भिलाई इस्पात संयत्र के टीएनडी विभाग में सेंट्रिंग ठेका श्रमिक हैं। वह कल प्रथम पली डयूटी के लिए सायकल से सुबह 5 बजे घर से निकला और प्लांट अंदर ब्लास्ट फर्नेंस 4 के पास पहुंचा था तभी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीके 3039 के चालक ने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे सामने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। श्रीकांत सायकल समेत नीचे गिर गया। उसके पैर, हाथ एवं कंधे में चोट आई है। 

अन्य कर्मचारी अभिषेक कुमार और अजय राजू उसे इलाज के लिए एमएमपी 1 अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार बाद डाक्टर द्वारा सेक्टर 9 बीएसपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सेक्टर-9 केजुअल्टी में ईलाज उपरांत घायल को बीएम शाह अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया है।
 


अन्य पोस्ट