दुर्ग
किराना दुकान का ताला तोडक़र सामान व रकम की चोरी
05-Jan-2025 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 जनवरी। बोरसी हाट बाजार स्थित किराना दुकान में अज्ञात आरोपी ने सामान व रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी खिलेश्वर साहू बोरसी निवासी है और उसकी बोरसी हाट बाजार मे साक्षी किराना स्टोर के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह 31 दिसंबर को उसने अपनी दुकान को रात 10 बजे बंद कर दिया था। दूसरे दिन सवेरे जब पड़ोसी दुकानदारों ने उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी जानकारी प्रार्थी को दी। मौके पर पहुंचे प्रार्थी ने देखा कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। दुकान के अंदर रखा 60 किलो दाल, 60 किलो चावल ,चार टीन तेल, ड्राई फ्रूट लगभग 15 किलो सहित नगदी रकम 20,000 रुपए गायब थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे