दुर्ग

60 लाख से विकास कार्य, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण
05-Jan-2025 3:45 PM
60 लाख से विकास कार्य, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 जनवरी। कातुलबोर्ड के शासकीय स्कूल में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव ने स्कूल के बच्चों के साथ फीता काटकर अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

इस दौरान बच्चों को सम्बोधित करते हुए नियमित स्कूल आने और अच्छे से पढ़ाई करने प्रेरित किये। विधायक गजेन्द्र ने बच्चों से पढ़ाई के बारे जानकारी लिए और उपस्थित शिक्षकों से कहा की बच्चों की पढ़ाई में कमी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित समय में कोर्स पूरा करने और परीक्षा की तैयारी कराने कहा ताकि स्कूल के सभी बच्चे अच्छे अंक से उत्तीर्ण हो। कार्यक्रम में उपस्थित शाला विकास समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से भी आग्रह किये कि समय समय आयोजित बैठक में अपनी उपस्थिति देकर स्कूल की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करें।

 कातुलबोर्ड वार्ड 60 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 16 लाख की राशि से 2 अतिरिक्त कक्ष लोकार्पण, शासकीय प्राथमिक शाला में 29 लाख की राशि से 3 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण तथा कुछ माह पूर्व वार्ड भ्रमण के दौरान शासकीय पूर्व. मा. शाला के शिक्षकीय स्टॉफ ने स्कूल परिसर में बालक बालिकाओं के अलग अलग टॉयलेट, अतिरिक्त कक्ष बनाने की मांग कीथी। विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से शासन से विकास कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर आज भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान पार्षद जयश्री जोशी, देवनारायण चंद्राकर, अरुण सिंह, कांशीराम कोसरे, पूर्व पार्षद अल्का बाघमार, श्वेता ताम्रकार, जयश्री राजपूत, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, मनमोहन शर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष विक्रम यादव, छवि साहू, आरईएस एसडीओ सीके सोने, उपअभियंता अश्वनी  द्विवेदी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट