दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जनवरी । छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में पहली बार 4 जनवरी को प्रदेश की सबसे बड़ी निशान यात्रा निकाली गयी जिसमें दुर्ग में निशान यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। निशान यात्रा श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा से कादम्बरी नगर स्थित श्री श्याम मंदिर तक निकाली गई। निशान यात्रा के पहले दुर्गा मंदिर में बाबा श्याम की ज्योत ली गयी, एवं पूजा अर्चना करके श्याम बाबा की महाआरती की गयी, तथा पुष्पांजलि कराई गयी।
आयोजन समिति के प्रमुख योगेन्द्र शर्मा बटी ने बताया कि निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। श्री श्याम मंदिर में निशान चढ़ाते हुए भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किए। दुर्ग में पहली बार 1100 धर्मप्रेमियों की निशान यात्रा को देखने एवं फूलों की वर्षा करने अलग अलग स्थानों में धर्मप्रेमी जमा हुए।
बंटी शर्मा ने बताया कि लगभग 1100 धर्मप्रेमियों की निशान यात्रा जोकि लगभग 500 मीटर लंबी थी, यात्रा दुर्गा मंदिर से शनिचरी बाजार, गांधी चौक, सदर बाजार, मोती काम्प्लेक्स, इंदिरा मार्किट, स्टेशन रोड, धमधा ओवर ब्रिज के ऊपर से कादम्बरी नगर श्री श्याम मंदिर पहुँची, जहाँ बाबा की नजर उतार कर स्वागत किया गया। निशान यात्रा में अरुण वोरा, रामफल शर्मा, अशोक राठी, पायल जैन, देवनारायण चंद्राकर नारायण, खेतान प्रीति राजगढिय़ा, सिंपल राठी, अनिता अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, नमन खंडेलवाल, सुयश, श्रेयष गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल एवं हजारों श्याम प्रेमी उपस्थित हुए।