दुर्ग

नववर्ष पर शीतला मंदिर में महाआरती, दीप प्रज्वलित
03-Jan-2025 7:00 PM
नववर्ष पर शीतला मंदिर में महाआरती, दीप प्रज्वलित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 3 जनवरी। समर्पण युवा मित्र मंडल पाऊवारा के तत्वावधान में हर वर्ष नववर्ष के आगमन पर माता शीतला जी की मंदिर में दीपप्रज्वलित एवं नववर्ष मिलन कार्यक्रम मानते हैं।

इस वर्ष भी यह उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गृह ग्राम पाऊवारा पहुंचे सभी ग्रामवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और माता शीतला जी की महाआरती कर दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुरुआत की।

 वर्ष के हिसाब से 2025 दीप जलाए गए।

इस कार्यक्रम में उपस्थित राकेश हिरवानी जी क्षेत्र के जनपद , हर्ष साहू, वामन साहू(सरपंच) ,ग्राम के वरिष्ठ उत्तम हिरवानी, विमल गजपाल(पटवारी), राजेश साहू , राजेन्द साहू, गज्जू हिरवानी,ठवेन्द्र साहू, अरुण साहू, दीपक यादव, पितेश साहू, हरदेव साहू,पीतम पटेल,धर्मेंद्र साहू,दिलीप साहू,अनिल साहू ,हरीश साहू,हीरेन्द्र साहू,शनि यादव,प्रकाश साहू,तुलसी धनकर,गिताशु साहू ,संतोष साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट