दुर्ग

गंदगी फैलाने वाले 8 पर जुर्माना
03-Jan-2025 3:36 PM
गंदगी फैलाने वाले 8 पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 जनवरी। स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन द्वारा सफाई पर फोकस किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की नियमित हो रही मॉनिटरिंग। इस क्रम में निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने वार्ड 54 पोटिया इलाके का निरीक्षण किया।

इस दौरान होटल व पान ठेला दुकानदार द्वारा नाली व सडक़ पर गंदगी फैलाए जाने के कारण 8 लोगों से 200-200 कुल 1600 रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई। साथ ही दुकान के बाहर किनारे कचरा फैलाने पर भी जुर्माना की कार्रवाई की गई। इस तरह चार दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। निगम कमिश्नर अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी शहर के वार्ड 54 पोटिया क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दुकानदारों को नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कर देने की समझाइश दी। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गंदगी फैलाने पर शहर में मार्केट क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार चालान की कार्रवाई लगातार जारी गई है।


अन्य पोस्ट