दुर्ग

दिनदहाड़े चाकू लहराते दो गिरफ्तार
03-Jan-2025 3:31 PM
दिनदहाड़े चाकू लहराते दो  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 3 जनवरी। छावनी थाना अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका रहे दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और थाना लाकर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि बीती दोपहर पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मिलन चौक केम्प-2 में मुखबिर से सूचना मिली कि एक लडक़ा धारदार लोहे का चाकू हाथ में लेकर आने जाने वाले लागों को लहराते हुए डरा धमका रहा है। घटनास्थल सी मार्ट पावर हाउस बस स्टेड के पास टीम पहुंची और घेराबंदी कर एक लडक़े को पकड़ पूछताछ में उसने अपना नाम समीर जायसवाल पिता प्रेम प्रकाश जायसवाल (24 वर्ष) निवासी पावर हाउस उत्तम टाकीज के पीछे छावनी का रहने वाला बताया। उसके हाथ में एक लोहे का 12 इंच चाकू जब्त हुआ है। इसी तरह युवराज चंद्रवंशी बैकुंठधाम मैदान केम्प-2 में धारदार चाकू लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था। पुलिस टीम भेज घेराबंदी कर 19 वर्षीय युवराज चंद्रवंशी को पकड़ा गया है।

आरोपी पावर हाउस सपना टाकीज के पीछे दुर्गा नगर भिलाई का रहने वाला है। उससे काले रंग का धारदार चाकू लम्बाई 12 इंच जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई छावनी थाना से की गई है।


अन्य पोस्ट