दुर्ग
जे पी सीमेंट को भिलाई निगम द्वारा शक्ति पत्र जारी
02-Jan-2025 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 2 जनवरी। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्थापित प्रबंधक जे.पी. सीमेंट सेक्टर 04 भिलाई को वर्ष 2016-17 से 2018-19 हेतु अंतर की राशि एवं अंतर की राशि का 5 गुना शास्ति राशि 4,28,59,560 व वर्ष 2019-20 की अंतर राशि 32,73,852 तथा वर्ष 2020-21 से 2023-24 हेतु राशि 3,01,15,461 इस प्रकार कुल राशि 7,62,48,873 का भुगतान 15 दिवस के भीतर नगर निगम भिलाई कोष में जमा कराने हेतु संबंधित को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 के अधीन बिल क्रमांक 596 28नवंबर 2024 को जारी किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे