दुर्ग
दुर्ग, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रवर्तक गुरुदेव रतन मुनि महाराज का द्वितीय पूर्ण स्मृति दिवस गुरु रतन धाम मंगलम साधना केंद्र में आध्यात्मिक वातावरण में चतुर्विद संघ के सानिध्य में मनाया गया। उप प्रवर्तक डॉ. सतीश मुनि, केवल धाम से आए संत ऋषभ सागर, साध्वी डॉ. प्रियदर्शना, साध्वी डॉ. सुमंगल प्रभा के सानिध्य में मनाया गया। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। गुरु रतन के नाम आयोजित धर्म सभा को संत ऋषभ सागर, सतीश मुनि, डॉ. प्रियदर्शना, साध्वी सुमंगल प्रभा एवं साध्वी सुप्रज्ञति ने धर्म सभा को गुरु रतन के साथ व्यतीत किए गए समय का संस्मरण सुनाते हुए अनेक रोचक जानकारी गुरुदेव के संदर्भ में आयोजित सभा में संत समुदाय ने कहा एक जीव अंधेरे से जन्म लेता है, और अंधेरे में ही अपना जीवन समाप्त कर देता है। एक जीव अंधेरे में जन्म लेता है, और प्रकाश के वातावरण में अपना जीवन समाप्त कर देता है। एक जीव प्रकाश में जन्म लेता है और प्रकाश के वातावरण में ही सब कार्य करते हुए अपना जीवन प्रकाश में समर्पित कर देता है। ऐसे ही एक महान संत इस धरती में हुए जिन्होंने अपना जीवन जैन समाज को ज्ञान दर्शन चरित्र तप की साधना को सीखाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
रतन पावन धाम में गुरुदेव रतन मुनि के समाधि स्थल पर हजार गुरु भक्तों ने अपनी श्रद्धा सुमन नवकार मंत्र की आराधना के साथ अर्पित किए।
छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति नाम भजन गायक संभव लुनिया एवं गुप की भक्ति संगीत का आनंद लेते भक्ति गीतों पर झूमते रहे। रतन गुरु धाम के प्रांगण में गुरुदेव रतन मुनि की अंतिम रचना ऋषि मंडल ग्रंथ का विमोचन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।