दुर्ग

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना रजिस्ट्रेशन के साथआयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा
02-Jan-2025 3:57 PM
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना रजिस्ट्रेशन के साथआयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 जनवरी। जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश और कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत क्रमांक अनुसार सभी वार्डों में शिविर के माध्यम से या घर-घर जाकर शेष बचे हितग्राही एवं 70+ वर्ष की आयु के बाद वाले का आयुष्मान कार्ड के साथ- साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का आवेदन भराये जाने के लिए योजनांतर्गत कार्यरत् सामुदायिक संगठकों की ड्यूटी 8 वार्डों में 1 एवं 3 जनवरी को ड्यूटी लगाई गई है।

सिटी मिशन प्रबंधक मुक्तेश कान्हे एवं मनीष कुमार त्रिपाठी की ड्यूटी मानिटरिंग कर समय-समय पर दिये गये निर्देश के पालन करेंगें।

बता दे कि वार्ड 39 कचहरी वार्ड,पोटिया कला दक्षिण वार्ड 54,मोहन नगर वार्ड 12 पश्चिम,नया पारा वार्ड 1,सिविल लाइन वार्ड उत्तर 47,कसारीडीह पश्चिम वार्ड 42 के अलावा शहीद भगत सिंग उत्तर वार्ड 20 सहित स्टेशन पारा वार्ड 22 में शिविर के माध्यम से या घर-घर जाकर शेष बचे हितग्राही एवं 70+ वर्ष की आयु के बाद वाले का आयुष्मान कार्ड के साथ- साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का आवेदन भराया जाएगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के रजिस्ट्रेशन साथ साथ, घर -घर आयुष्मान कार्ड का भी बनाया जाएगा।


अन्य पोस्ट