दुर्ग

विधायक गजेन्द्र ने सीएम से मुलाकात कर दी नववर्ष की शुभकामनाएं...
02-Jan-2025 3:55 PM
 विधायक गजेन्द्र ने  सीएम से मुलाकात कर दी  नववर्ष की शुभकामनाएं...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 जनवरी। नूतन वर्ष के प्रथम दिवस पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने जगत जननी मां चण्डिका के दर्शन कर नगर के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात कर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देकर वर्ष 2024 में दुर्ग शहर के लिए स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के लिए, मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किए।


अन्य पोस्ट