दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 जनवरी। कमिश्नर सुमित अग्रवाल अधिकारी/कर्मचारियों के संग स्वरूप टॉकीज का निरीक्षण करने मौके पर पहुँचे। उन्होंने टॉकीज के मैनेजर को बकाया टैक्स जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही। उन्होंने फोरथ सिजन होटल का भी निरीक्षण किया। उन्हें भी बकाया टैक्स जल्द भुगतान करने निर्देश दिए।
इस मौके पर सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,संजय मिश्रा,जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर, अनिल करिहार उस वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक सहित टीम अमला मौजूद रहें। बड़े बकायादार समेत सभी पटा रहित टैक्स निगम कमिश्नर के निर्देश पर चल रहा अभियान, रोजाना हो रही है समीक्षा नगर निगम की सख्ती का असर दिखने लगा है, अब तक सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायादार भी अपना टैक्स नगर निगम दुर्ग के काउंटर में आकर जमा कर रहे हैं।
नगर निगम के आय का एक बड़ा स्त्रोत राजस्व है, जिसकी धीमी वसूली और करदाताओं द्वारा नहीं देने पर निगम पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली को प्राथमिकता में रखने के निर्देश देते हुए सभी जोन को वृहद स्तर पर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत ऐसे बड़े बकायादार जिन्होंने सालों से टैक्स जमा नहीं किये है और राशि भी बड़ी है उनसे सख्ती के साथ वसूलने के भी निर्देश दिए थे। जिसके बाद राजस्व वसूली में तेजी आई है,निगम कमिश्नर द्वारा राजस्व वसूली की रोजाना समीक्षा की जा रही है। निगम द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपना टैक्स जमा कर दें। इसके बावजूद निगम के करदाता टैक्स जमा करने को लेकर निगम प्रशासन के आदेशों को हल्के में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और निगम का टैक्स जमा नहीं कर रहे। मजबूरन नगर निगम दुर्ग को ऐसे करदाताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा।