दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 जनवरी। बेटे की स्कूटी को छीन रहे आरोपों को मना करना पीडि़ता को भारी पड़ गया। आरोपी ने महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे पीडि़ता को चोटे आई।
पीडि़ता की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता तरन्नुम बेग गृहणी है। 30 दिसंबर की रात में वह अपने मोहल्ले में अपनी देवरानी पिंकी के साथ टहल रही थी। उसी समय उसका बेटा साहिल काम करके अपनी स्कूटी से घर आया हुआ था। तभी रायपुर नाका निवासी आरोपी रवि साहिल की स्कूटी को छीन रहा था, जिस पर तरन्नुम ने उसे स्कूटी छीनने से मना किया। इस बात को लेकर रवि नाराज हो गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से पीडि़ता के साथ मारपीट की। इससे पीडि़ता को चोटे आई।