दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जनवरी। यातायात पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर 10 में एक और प्राइवेट वाहन में पुलिस सायरन, ब्लैक फिल्म का उपयोग करते हुए जब्ती की कार्रवाई की है। यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को यातायात पुलिस दुर्ग को सूचना मिली की एक संदिग्ध वाहन क्रमांक-सीजी 07 एमए 5674 कार चालक पुलिस का सायरन,ब्लैक फिल्म लगाकर सेक्टर एरिया में घूम रहा है तथा अपने आप को इंटेलिजेंस का आमदी बताकर लोगों को धमकाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर वाहन चालक विक्रम खाखा पिता मोहिन खाखा निवासी को यातायात पुलिस दुर्ग के सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दुबे आर. राहुल सोनी, रूपेश ठाकुर ने सेक्टर 10 भिलाई में घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं अग्रिम कार्यालय के लिए यातायात मुख्यालय नेहरू नगर लाया गया। वाहन तलाशी लेने पर मैगजिन का खाली बाक्स बरामद हुआ। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा प्राईवेट वाहन में सायरन लगाना, ब्लेक फिल्म आदेश की अवहेलना के तहत कार्रवाई कर अग्रिम कारवाई के लिए थाना भिलाई नगर के सुपुर्द किया गया।