दुर्ग

सेजस जंजगिरी में सुशासन सप्ताह हर्षोल्लास से मना
01-Jan-2025 4:02 PM
सेजस जंजगिरी में सुशासन सप्ताह हर्षोल्लास से मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 1 जनवरी।
सेजेस जंजगिरी में सरकार गठन का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, न्यौता भोज, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं पर आकर्षक रंगोली तथा पोस्टर बनाया गया। कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने पोस्टकार्ड में पत्र लेखन किया। मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं का प्रस्तुतीकरण मनमोहक रहा।

विद्यालय की प्राचार्य मिनी गोपीनाथन एवं दर्शना मेश्राम, सविता देवांगन के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के सभी स्टाफ का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट