दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 1 जनवरी। विद्या ज्योति हायर सेकेण्डरी इग्लिश मिडियम स्कूल द्वारा प्रति वर्ष के भॉति क्रीड़ा (खेलकूद) वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि वार्ड क. 15 की पार्षद रागिनी निषाद एवं विशेष अतिथि के रुप में विद्यालय के पूर्व छात्र सौरभ दीवान डिप्टी कलेक्टर, दीपक पटेल चार्टर्ड अकांउटेंट एवं आयशा जायसवाल चार्टर्ड अकांउटेंट तथा विद्यालय के प्राचार्य फादर लीजो मैथ्यू उपस्थित रहे।
कार्यकम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर विद्यालय के चारों ग्रुप हाउस कैप्टन छात्र-छात्राओं के द्वारा लाईट मार्च से किया गया। तत्पश्चात् प्राचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ के साथ प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा छात्र -छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक नृत्यगान प्रस्तुत किया गया। अतिथि द्वारा खेलकूद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चारो ग्रुप हाउस में यलो ग्रुप हाउस प्रथम ग्रीन ग्रुप हाउस द्वितीय, ब्लू ग्रुप हाउस तृतीय एवं रेड ग्रुप हाउस चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ग्रुप में ग्रीन हाउस को अनुशासन का खिताब मिला। कक्षा 11वीं के छात्र मीत खोडियार एवं कक्षा 10वीं के छात्र पीयूष तूरीयाकर को चैम्पियन आप द बॉय और कक्षा 11वीं की छात्रा गीतांजलि पटेल को चैम्पियन आफ गर्ल का खिताब मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रागिनी निषाद द्वारा विद्यालय के कैलेण्डर का विमोचन किया तथा उन्होने अपने उद्बोधन में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को बताया।
विशेष अतिथि सौरभ दिवान डिप्टी कलेक्टर ने भी खेल एवं स्वास्थ के बारे में बताते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तत्पश्चात् विशेष अतिथि सौरभ दीवान द्वारा स्कूल क्रीड़ा ध्वज अवरोहन कर खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ इसमें विद्यालय के प्राचार्य द्वारा भी छात्रों को संदेश प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन में स्कूल के छात्र छात्राए व शिक्षक-शिक्षिकाएं अभिभावकगण सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम का आनंद उठाया। अंत में विद्यालय की छात्रा प्राची शुक्ला द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं की छात्रा कुंजल टॉक एवं छात्र समीर कुर्रे ने किया।