दुर्ग

राष्ट्र सेविका समिति का प्रारंभिक वर्ग का समापन
31-Dec-2024 3:37 PM
राष्ट्र सेविका समिति का प्रारंभिक वर्ग का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 31 दिसंबर।
बहनों के बौद्धिक ,शारीरिक, मानसिक विकास एवं राष्ट्र सेवार्थ, परोपकार भावना, हेतु प्रारंभिक वर्ग राष्ट्र सेविका समिति का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारी में किया गया। 

मुख्य अतिथि कौशल्या यादव मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत प्रमुख अश्विनी नागल वर्ग अधिकारी नीलम कौशल निगम कोसल जी मुख्य मुख्य शिक्षिका प्रिया साहू विशाखा झारिय सिमरन झारिय लिकिता पटेल निकिता चेतना रूपाली नियति कुम्हारी नगर के पार्षद रागिनी निषाद , नगर कारवाह योगिता पटेल उपस्थिति रही। 

इस वर्ग में शिक्षार्थीयो को लेजिम, योग, दंड प्रहार ,यस्टी प्रहार, नियुद्ध, खेल, पद विन्यास का अभ्यास कराया गया। रात्रि कालीन कार्यक्रम नाट्य, गीत, नृत्य, हुआ। इस वर्ग में 94 शिक्षार्थी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के समापन में नगर के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

यह जानकारी दुर्गा विभाग के कार्रवाई राखी विश्वास ने दिया साथ ही विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
 


अन्य पोस्ट