दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर। टोल प्लाजा पर टोल बचाने के लिए फर्जी पुलिस बनाने वाले आरोपी जितेंद्र दुबे के खिलाफ खुर्सीपार थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी ने पुलिस की वर्दी में अपना फोटो खिंचकर मोबाइल में रख रखा था। इसके अलावा गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर रखा था। पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस ने नीली बत्ती गाड़ी में सवारी ढोते खुर्सीपार चौक पर पकड़ा था।
खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि 28 दिसंबर को सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन सियाज कार जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। नीली बत्ती लगाकर टोल नाके पर मोबाईल पर पुलिस का फोटो दिखा कर टोल नहीं देता है। सूचना पर पुलिस विशेष अभियान चलाकर उक्त वाहन एवं वाहन चालक को यातायात एवं खुर्सीपार पुलिस द्वारा पकडा गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम जितेन्द्र दुबे (34) निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी एलआईजी 1/47 कुरूद कोहका थाना जामुल को रहना बताया। उक्त आरोपी के घर पर दबिश देकर उक्त वाहन के संबंध में जांच करने पर घर पर उक्त सियाज वाहन का आरसीबुक एक मेनपैक सेट, एक काले रंग का बेल्ट, एक अर्मी का टोपी व आधार कार्ड जब्त किया गया। आरोपी द्वारा उक्त मेनपैक सेट को वर्ष 2022 में बीएसएफ कैम्प बांदे जिला कांकेर से चोरी करना बताया गया।
आरोपी द्वारा कपट पुर्वक लोक सेवक के पोसाक को पहनना तथा लोोगो के सांथ प्रवचना कार्य कर कपट एवं बेईमानी से पुलिस के रूपम अपने आप को प्रतिरूपण करते हुये छल करना पाया गया।