दुर्ग

बैडमिंटन कोर्ट का विधायक गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण
30-Dec-2024 5:11 PM
बैडमिंटन कोर्ट का विधायक गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर।
रविशंकर स्टेडियम में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का रविवार को विधायक गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण किया। मॉर्निंग विजिट में स्टेडियम पहुंचे विधायक ने खिलाडिय़ों के साथ कोर्ट निर्माण के सभी कार्यों को जायजा लिए। मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारी और इंजीनियर ने बताया कि 50 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। 

ड्राइंग डिजाइन के मुताबिक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। आरईएस के इंजीनियर ने बताया कि कोर्ट हिस्से की छत ढल गया है, स्लैब व दिवार खड़े करने पूरा हो गया है। शेष बचे हुए कार्य तीव्र गति से चल रहा है। फरवरी के आखिरी तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।

दुर्ग शहर को खेल की दिशा में आगे बढ़ाने विधायक गजेन्द्र यादव लगातार प्रयासरत है। खेल को बढ़ावा देने उरला में भी एक स्टेडियम बनेगा। रविशंकर स्टेडियम के पास डेढ़ करोड़ की लागत से लगभग 13500 स्क्वायर फिट पर बन रहे इंडोर परिसर में एक साथ तीन बैडमिंटन कोर्ट रहेगा। 

दर्शक दीर्घा में 50 लोगों के बैठने के लिए सिटिंग एरिया होगा। वुडन फ्लोर के साथ एलईडी लाइट्स होगी जिससे सुबह व रात में भी बैडमिंटन खेल सकेंगे। निरीक्षण के दौरान साजन जोसफ, विनय गुप्ता, सोनू हजारे, किशोर अहिरवार, करण साहू, तपन मलिक, द्रोण ताम्रकार, भोला महोबिया और सुरेश मिश्रा उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट