दुर्ग

वाहन की ठोकर से युवक की मौत
30-Dec-2024 5:10 PM
वाहन की ठोकर से युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर।
पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत मेडिकल मार्केटिंग के काम से अपनी एक्टिवा पर सवार हो दुर्ग जा रहे एक युवक को आईडीबीआई बैंक पदुम नगर के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। पुरानी भिलाई पुलिस ने घटना की सूचना पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि पदुम नगर निवासी पेशे से राजमिस्त्री लाखेश्वर मधुकर (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उसके छोटे भाई मुकेश टंडन फोन कर बताया कि बड़ा भैया बाबूलाल मधुकर मेडिकल मार्केटिंग के काम से अपने एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एलएस 2738 से रायपुर से दुर्ग जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब ढाई बजे पदुमनगर आईडीबीआई बैंक के सामने रायपुर से दुर्ग जीई रोड में किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है। इस घटना में उनकी मौत हो गई।


अन्य पोस्ट