दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर। सिद्धेश्वर धाम सतना के गुरु पंडित आदर्श कृष्ण शास्त्री ने दुर्ग शहर में विगत 8 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था के सेवा कार्य में दुर्ग रेल्वे स्टेशन में उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री वितरण करके मानव सेवा में हाथ बंटाए। सदस्यों के साथ मिलकर लगभग 150 जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने संस्था के मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों की प्रशंसा की। शास्त्री ने कहा कि मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों को नि:स्वार्थ भाव से करने वाले हर व्यक्ति को निश्चित रूप से भगवान की शरण एवं जीवन मे सुख, शान्ति मिलती है।
आचार्य ने संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक योगेन्द्र शर्मा बंटी को माला पहनाकर सम्मान किया। संस्था के सदस्यों ने गुरु को संस्था की तरफ से धन्यवाद स्वरुप प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंट किया। संस्था के आशीष मेश्राम ने बताया कि वर्तमान में गुंडरदेही में धर्मप्रेमियों की समस्या निवारण के लिए 3 दिन का दिव्य दरबार के आयोजन किया गया है। इस दरबार में सिद्धेश्वर धाम सतना के पंडित आदर्श कृष्ण शास्त्री पहुंचे हुए हैं।
इस दौरान विठ्ठल दास भूतड़ा, राधेश्याम राठी अशोक चांडक, जगदीश चांडक, कमल किशोर बियानी, राजकुमार गांधी एवं संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, अख्तर खान, दद्दू ढीमर, मोहित पुरोहित, वाशु शर्मा, संजय सेन, शंकु सेन, शिबू खान, बिट्टू कुरैशी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।