दुर्ग

हाईवा ने बुजुर्ग को ठोका, मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
30-Dec-2024 4:08 PM
हाईवा ने बुजुर्ग को ठोका, मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर।
नंदिनी थाना अंतर्गत रविवार की रात तेज रफ्तार हाईवे ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मामले को देखते हुए अतिरिक्त बल मंगाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात ग्राम नंदकठठी में हाइवा क्रमांक सीजी 07 एवाय 7710 की ठोकर से मदन लाल निषाद पिता तीजऊ राम निषाद (53) की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक़ पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर गाड़ी मालिक को बुलाने की मांग कर रहे हैं। आसपास के थाने से अतिरिक्त बल मंगाई गई है, मौके पर नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा एवं थाना के बल आम जनता को समझाइश दी।
 


अन्य पोस्ट