दुर्ग

सडक़ हादसे में दो दोस्तों की मौत
30-Dec-2024 4:03 PM
सडक़ हादसे में दो दोस्तों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर।
दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत बीती रात मेडेसरा गांव के समीप पावरग्रिड कंपनी के सामने एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। इस हादसे में धमधा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के पुत्र और एक अन्य साथी की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त और कुछ देर बाद शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि तमेरपारा वार्ड 14 धमधा निवासी चालक अमित ताम्रकार पिता महेंद्र ताम्रकार (30),आदित्य कसेर पिता अशोक कसेर (33) तमेरपारा वार्ड 14 धमधा निवासी ,अनीश ताम्रकार एवं सुधांशु ताम्रकार सभी कार क्रमांक सीजी 07 बीके 7387 दुर्ग गए हुए थे और रात 11.25 बजे घर लौटते समय अचानक मेडेसरा गांव के समीप पावरग्रिड कंपनी के सामने अचानक और नियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर उन्हें डायल 112 की मदद से दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर अमित और आदित्य की मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों अनीश एवं सुधांशु ताम्रकार को भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे की जानकारी घरवालों को दी गई। घटना की सूचना परिवार वालों को मिलते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर में दोनों के शवों का परिजनों ने गमगीन माहौल में मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे में मौत हुए आदित्य कसेर दो भाई और एक बहन है और बहन की शादी हो गई है। मृतक आदित्य तीनों भाई बहन में सबसे बड़ा था। आदित्य के पिता नगर पंचायत धमधा के उपाध्यक्ष है। उसकी धमधा में बर्तन दुकान और पेट्रोल पंप है। वहीं मृतक के 6 वर्ष पहले शादी हुई थी और एक 5 वर्ष की बच्ची है। इस घटना में बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मृतक अमित ताम्रकार का चॉइस सेंटर है,मृतक अमित ताम्रकार का शादी नहीं हुआ था।

पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार अमित चल रहा था और बाजू सीट पर आदित्य बैठा था और पीछे सीट पर अनीश ताम्रकार एवं सुधांशु ताम्रकार था। गनीमत थी कि सभी को अस्पताल ले गए। इसके बाद कार में शॉर्टकट लग जाने से पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में आग लगने से पेड़ भी जल गया है।
 


अन्य पोस्ट