दुर्ग

अब तक 70 मिलर्स ने जमा नहीं कराया चावल
30-Dec-2024 3:54 PM
अब तक 70 मिलर्स ने  जमा नहीं कराया चावल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर।
जिले में 70 मिलर्स ने अब तक पिछले साल के कस्टम मिलिंग का पूरा चावल जमा नहीं किया है। इन मिलर्स से अभी भी चावल जमा लेना बकाया है। दर्जन मिलर्स ऐसे है जिन्होंने कुल उठाव किए गए धान के कुल जमा योग्य चावल का 80 प्रतिशत से भी कम चावल जमा किए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले खरीफ वर्ष 2023-24 में 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से कुल 58 लाख 73 हजार 690 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। किसानों से उपार्जित उक्त धान का शत प्रतिशत उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है। जिले में गत वर्ष कस्टम मिलिंग के लिए 151 मिलर्स पंजीकृत थे। जिले में पंजीकृत इन मिलर्स ने दुर्ग के अलावा अन्य जिलों कवर्धा, खैरागढ़, छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, अम्बागढ़ चौकी, बेमेतरा एवं बालोद से भी धान का उठाव किया गया था।

सभी पंजीकृत मिलर्स द्वारा कुल 94 लाख 13 हजार 10 क्विंटल धान का कस्टम मिलिंग के लिए उठाव किया। इससे कुल जमा योग्य चावल 6403150 क्विंटल है। इसके विरुद्ध अब तक 6021650 क्विंटल चावल जमा किया गया है। अभी 70 मिलर्स द्वारा कुल 381490 क्विंटल चावल जमा लेना बकाया अर्थात कुल 1316 लाट चावल जमा लेना है। मिलर्स द्वारा 7073720 क्विंटल धान एफसीआई के लिए उठाव किया है। इसके अनुपात में उन्हें कुल 4823140 क्विंटल चावल जमा करना है। इसके विरुद्ध अब तक 4450790 क्विंटल चावल जमा किया गया है, जो कुल जमा योग्य चावल का 92 प्रतिशत है। 

अभी भी 372350 क्विंटल चावल अर्थात कुल 1284 लाट एफसीआई में जमा करना शेष है। इसी प्रकार नान के लिए 2349290 क्विंटल धान का उठाव किया गया। जिसके हिसाब से मिलर्स की नान में कुल जमा योग्य अनुपातिक चावल 1580010 क्विंटल है। इसके विरुद्ध अब तक 1570860 क्विंटल चावल जमा किया गया है जो कुल जमा योग्य चावल का 99 प्रतिशत है। नान में मिलर्स द्वारा अभी भी गत वर्ष का 9140 क्विंटल अर्थात 32 लाट चावल जमा करना शेष है।


अन्य पोस्ट