दुर्ग
महाराष्ट्र से जा रहा था रायपुर की तरफ, ड्राइवर की जमकर पिटाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी/दुर्ग, 29 दिसंबर। दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे शनिवार की सुबह हिंदू संगठनों ने गौवंश के चमड़े से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ा। इसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और कुम्हारी पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच के लिए खुद पुलिस के पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खाल की जांच करने पशु चिकित्सा अहिवारा से महिला डॉक्टर बुलाया गया था। पुलिस इस मामले में ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक एमएच 49 एटी 4134 नागपुर की तरफ से गौ वंश का चमड़ा लोड कर रायपुर की तरफ जा रहा था। गौ सेवकों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रात में उसका पीछा किया। इसके बाद उन्हें ट्रक राजनांदगांव के पास दिखा।
गौ सेवकों ने वहां ट्रक का पीछा किया। गौ सेवकों को देखते ही ट्रक ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और उसे भगाया। इसके बाद जैसे ही ट्रक कुम्हारी टोल में रुका और वहां से आगे निकला, गौ सेवकों ने गाड़ी ट्रक के आगे लगा दिया। इसके बाद जब ट्रक के ऊपर लगी तिरपाल हटाई गई तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। ट्रक के आंदर भारी मात्रा में गाय का चमड़ा लदा हुआ था। इसके बाद गौ सेवकों ने ट्रक ड्राइवर की वहीं पर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथी ट्रक मालिक से भी फोन पर चर्चा कर कागजात मंगाया गया।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि गोवंश की चमड़े की जांच के लिए पशु चिकित्सक अहिवारा से महिला डॉ. मनीषा को बुलाया गया था। पूरी परीक्षण कराया गया। वहीं सुबह से ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे हुए थे। मामले को देखते हुए अलग अलग थाने के थानेदार और पुलिस बल भी मौके पर पहुंची हुई थी। सीएसपी श्री पाटिल ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी की कागजात और बिल भी दिखाया गया।
एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस की तरफ से इस मामले में धारा 102 के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई कर जेल भेजा गया।