दुर्ग

दोस्त के सूने मकान में की थी चोरी, गिरफ्तार
29-Dec-2024 4:47 PM
दोस्त के सूने मकान में की थी चोरी, गिरफ्तार

दुर्ग, 29 दिसंबर। जामुल के कुरूद स्थित एक सूने मकान मकान का चोरी करने वाला कोई और नहीं उसका ही दोस्त निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। 

जामुल थाना प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय ने बताया 27 दिसंबर को प्रार्थी शांति लाल साहू निवासी नवीन चौक  भाठापारा कुरूद ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर व अन्य सामाग्री चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया। इसी दौरान प्रार्थी के बेटे का दोस्त विरेन्द्र सेन के रूप में आरोपी का पहचान हुआ। विरेन्द्र सेन से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए प्रार्थी के घर में चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से साने चांदी के जेवरात व अन्य सामान कीमती 48000 रूपये को बरामद किया गया।


अन्य पोस्ट