दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 दिसंबर। चाइनीस मांझा बेचने वालों पर जुर्माना लगाया गया।
निगम भिलाई क्षेत्र में पतंग विक्रेताओं के वहां दविश दी गई। कुछ व्यापारी नायलॉन चाइनीज मांझा बेचते हुए पाए गए। जिसमें जोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12, 17, के फरीद पतंग फैक्ट्री, सुलझमी जनरल स्टोर, जोन क्रमांक 3 पावर हाउस पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में मोहम्मद हसन, ताज पतंग सेंटर, चैलेंज पतंग दुकान, जोन क्रमांक 2 राम रामनगर में सुरेश किराना स्टोर में नायलॉन एवं चीनी मांझा, इंडस्ट्रियल धागा पाया गया। इन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 9800 अर्थ दंड वसूला गया। बेचने वाली प्रतिबंध सामग्री की जप्ती की गई। संबंधित दुकानदार को चेतावनी दी गई दोबारा अगर नायलॉन चाइनीज मांझा बेचते हुए पाए गए, तो गुमास्ता लाइसेंस कैंसल कर दुकान सील कर दी जाएगी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने नागरिकों से अपील की है कि चाइनीज मांझा, इंडस्ट्रियल धागा का उपयोग पतंग उड़ाने में ना करें। इससे बड़ी दुर्घटना हो जाती है । पता नहीं चलता, चलते चलते कब गले में फंस जाता है। इंसान गंभीर रूप में घायल हो जाता है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में वृहद रूप से कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।