दुर्ग

अंबेडकर पर गृहमंत्री की टिप्पणी से आक्रोशित हुए अनुयायी
29-Dec-2024 3:13 PM
अंबेडकर पर गृहमंत्री की टिप्पणी से आक्रोशित हुए अनुयायी

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 29 दिसंबर।
भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पर सदन में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर अंबेडकर अनुयायियों में तीव्र आक्रोश है।

कुम्हारी के अंबेडकरवादी और बौद्ध समाज ने कलेक्टर दुर्ग को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री अमित शाह को तत्काल निष्कासित किए जाने की मांग की है।भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी की अध्यक्ष उपासिका प्रेमलता डोंगरे ने कहा कि मांग पूरी न होने पर सडक़ों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। बौद्ध समाज कुम्हारी ने दुर्ग में धरना स्थल पर प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट