दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 दिसंबर। दुर्ग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जानवरों के चमड़े से भरा एक ट्रक जब्त किया है। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कुम्हारी पुलिस और गौसेवकों ने मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की है। ट्रक महाराष्ट्र से कोलकाता जा रहा था। ट्रक में गौवंश का चमड़ा लोड था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि गौसेवक और यातायात पुलिस महाराष्ट्र से कोलकाता जा रहा था इस ट्रक को राजनांदगांव से पीछा कर रहे थे। इस दौरान कुम्हारी थाना पुलिस को भी जानकारी दी गई। जिसके बाद कुम्हारी टोल प्लाजा में ट्रक को रुकवाकर तलाशी देने पर गौवंश का चमड़ा लोड था। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किया है।
फिलहाल पुलिस चमड़े से भरे इस ट्रक को जब्त कर आगे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में गौवंश के साथ अन्य जानवरों के भी चमड़े है, जिसकी जांच कराई जा रही है। ट्रक चालक ने पुलिस को बताया है कि महाराष्ट्र के अमरावती से कोलकाता के किसी फैक्ट्री में लेकर जा रहे थे। वहीं गौसेवकों और अन्य लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई भी की है।