दुर्ग

नशे के सौदागरों से संलिप्तता, 3 आरक्षक निलंबित
28-Dec-2024 3:38 PM
नशे के सौदागरों से संलिप्तता,  3 आरक्षक निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 दिसंबर।
नशे के सौदागरों एवं अवैध कारोबार करने वालों के साथ संलिप्तता पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर तीन आरक्षकों पर निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन को एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया है। 

जानकारी के मुताबिक नशे के सौदागरों से सांठगांठ रखने वाले प्रधान आरक्षक सहित तीन आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दुर्ग थाना में पदस्थ का आरक्षक शाहिद खान की मोहन नगर थाने में तैनाती के दौरान अपराधियों से संलिप्तता पाई गई थी। इसी तरह मोहन नगर थाने के ही आरक्षक वेदराम बंदे और तारकेश्वर साहू को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों आरक्षक भी नशे का अवैध कारोबार करने वाले असामाजिक तत्वों से जुड़े हुए थे।


अन्य पोस्ट