दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत हुडक़ो क्षेत्र में दिव्या कन्सट्रक्शन स्टील सप्लायर द्वारा सामग्री रखकर व्यापार किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत की गई, जिसके आधार पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन 01 के अधिकारियों को निर्देशित किए, कि स्थल का जांच करे। राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान देखा की दिव्या कन्सट्रक्शन के संचालक द्वारा सडक़ किनारे सामग्री रखकर विक्रय किया जा रहा है। नगर निगम का दल पहुंचने से पहले ही सप्लायर दुकान बंद करके भाग गया।
कार्यपालक मजिस्टेड फुलेश्वरनाथ खुटे, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता के उपस्थिति में मौके पर पंचनामा बनाकर बिल्डिंग मटेरियल सामग्री को जब्त किया गया। इसी प्रकार जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर क्षेत्र वार्ड 41 छावनी लक्ष्मण नगर, ट्रान्सपोर्ट नगर पहुंच मार्ग के समीप अवैध रूप से संचालित गुमटियों को पुलिस बल, जोन आयुक्त सतीश यादव की उपस्थिति में बेदखली की कार्रवाई कर गुमटियों को हटवाया गया।